देशभक्ति का जज्बा रखने वाले नौजवानों के लिए आखिर क्या है अग्निपथ भर्ती योजना- जानिए विस्तार से
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की. उनका कहना है कि इस योजना के आने से रोजगार के अवसर (employment opportunity) बढ़ेंगे. इस योजना के तहत सेना में भर्ती होने वालों को अग्निवीर कहा जाएगा. अब विस्तार से जानते हैं कि आखिर अग्निपथ योजना है क्या?
अग्निपथ भर्ती योजना' क्या है?
अग्निपथ भर्ती योजना'(Agnipath scheme) के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा. 17.5 साल से 21 साल के युवा इस भर्ती में शामिल होने के पात्र होंगे. इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे. जो युवा 10वीं के बाद भर्ती होंगे उन्हें सेना की ओर से 12वीं का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी. पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा.
शैक्षणिक योग्यता(education qualification):
इसके लिए छात्रों का 10 वीं और 12 वीं पास होना अनिवार्य होगा.
आयु सीमा(Age limit)
आवेदन की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए.
वेतन(salary)
पहले चार साल 4.76 लाख का पैकेज मिलेगा फिर चौथे साल ये बढ़कर 6.92 लाख हो जाएगा.
चार साल के बाद अग्निवीर का क्या होगा?
75 फीसदी जवानों का सेवाकाल चार साल के बाद समाप्त हो जाएगा. अधिकतम 25 फीसदी को रेगुलर काडर में जगह मिलेगी. सेवाकाल पूरा होने के बाद रेगुलर काडर के लिए जवानों को आवेदन करना होगा.
सेवा मुक्ति के बाद जवानों का क्या होगा?
चार साल के बाद जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी. रक्षा मंत्री ने कहा कि चार साल के सेवाएं देने वाले अग्निवीर को कई राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों में आने वाली नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी. अग्निवीरों के लिए एक अच्छी pay package, 4 साल की सेवा के बाद exit पर सेवा निधि पैकेज और एक liberal ‘death and disability package’ की भी व्यवस्था की गई है.
नई योजना के बाद सेना में भर्ती होने वालों के लिए क्या होंगे बदलाव?
नई योजना में भर्ती की प्रक्रिया पहले की ही तरह होगी. जवानों का चयन होने के बाद उन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. अभी सेना में जाने की औसत आयु 32 साल है. नई योजना लागू होने के बाद अगले छह से सात साल में ये घटकर 24 से 26 साल हो जाएगी.
इस योजना का उद्देश क्या है?
अग्निपथ योजना के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है की Indian Armed Forses का प्रोफाइल उतना ही youthful हो, जितना कि wider indian population का प्रोफाइल है.
यह भी पढ़ें
बिहार में सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध
4+