शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पटना में शुरू हुआ स्पीड मोटर बोट, इन तकनीकों से है लैस  

    शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पटना में शुरू हुआ स्पीड मोटर बोट, इन तकनीकों से है लैस  

    पटना(PATNA): बिहार में अब शराब तस्करों को पकड़ने के लिए मोटर बोट का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इसका शुभारंभ आज दीघा के जनार्दन घाट पर किया गया. ये मोटर बोट कोई आम मोटर बोट नहीं है, बल्कि यह मोटर बोट एक स्पीड मोटर बोट है जो ड्रोन कैमरा, नाईट विजन, थर्मल विजन और जीपीएस सिस्टम से लैस है. मोटर बोट के छत पर एक लॉन्चिंग पैड है जहां से ड्रोन टेक-औफ और लैंड कर सकता है. इस मौके पर मद्य निषेध विभाग के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इससे नदी-गश्ती और छापेमारी कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सहायता मिलेगी. यह मोटर बोट नदी के सभी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेगा और नदी मार्ग से अवैध शराब ले जाने वालों का पीछा कर पकड़ेगा.

    लगातार ड्रोन से रखी जा रही नजर

    डीएम डॉ सिंह ने कहा कि शराबबंदी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन-तंत्र सुदृढ़ और सक्रिय है. बड़े पैमाने पर गंगा और सोन नदी सहित सभी नदी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कराई जाएगी. रात में भी सघन नदी-गश्ती होगी. मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा 50 किमी की दूरी पर एक गश्तीदल लगाया है. यह गश्ती दल सड़क से लेकर नदियों तक शराब की तस्करी पर गहरा नजर रखेगा. डीएम डॉ सिंह ने कहा कि अवैध शराब निर्माण का पता ड्रोन से लगाया जा रहा है. सड़क से लेकर नदियों तक शराब तस्करी की ड्रोन से निगरानी हो रही है. डीएम डॉ सिंह ने सहायक उत्पाद आयुक्त को कार्य योजना के अनुसार पूर्ण मद्य-निषेध का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि शराब बंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news