SITAMARHI: हथियारबंद बदमाश फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप से उड़ा ले गए रु डेढ़ लाख

    SITAMARHI: हथियारबंद बदमाश फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप से उड़ा ले गए रु डेढ़ लाख

    सीतामढ़ी(SITAMARHI): बिहार के सीतामढ़ी जिले में बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप से एक लाख 58 हजार रुपए लूटकर चंपत हो गए. घटना रीगा थाना क्षेत्र के रीगा सुप्पी पथ स्थित बखरी पेट्रोल पंप की है. पिस्टल के बल पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर, नोजल और ग्राहक को लूटा. 

    घटना के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस पंप में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

     

    ये भी पढ़ें: 

    SIWAN: बारात के दौरान बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से दो महिला की मौ'त

    अपराधियों ने ढंक रखा था चेहरा

    अपराधियों ने अपना-अपना चेहरा ढंक रखा था. चलिये बताते हैं उन्होंने कैसे दिया घटना को अंजाम. हथियार से लैस नकाबपोश बदमाश नोजल मैन को पिस्टल दिखाकर पूरे पंप को अपने कब्जे में ले लेते हैं. नोजल मैन से बिक्री का तकरीबन 50 हजार, वहीं एक अन्य ग्राहक से तकरीबन 25 हजार लूट लिया जाता है. इसके बाद भी अपराधी नहीं रुकते और मैनेजर के केबिन में घुसकर उससे मारपीट करते हैं फिर वहां से भी तकरीबन 83 हजार रुपए लूटकर पिस्टल लहराते हुए फरार हो जाते हैं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news