हैदराबाद नगर निगम के विजयी 47 भाजपा नगरसेवकों को PM मोदी ने बुलवाया दिल्ली क्यों, जानिये

    हैदराबाद नगर निगम के विजयी 47 भाजपा नगरसेवकों को PM मोदी ने बुलवाया दिल्ली क्यों, जानिये

    टीएनपी डेक्स(TNP DESK):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के हैदाराबाद पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में(GHMC)  के 47 भाजपा नगरसेवकों को उनसे मिलने के लिए मंगलवार के दिन दिल्ली में आमंत्रित किया है. बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान यह पहली बार है कि मोदी ने इस तरह की अनौपचारिक बातचीत का आह्वान किया है. बता दें कि एजेंसी के साथ बातचीत में सोमवार को भाजपा नेता और प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी ने कहा हैं, कि हमारे नगरसेवकों और पदाधिकारियों को मंगलवार को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कहा गया है.

     

    ये भी पढ़ें: 

    प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बने हाईकोर्ट के एडिशनल जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    10 बजे पहुंचेंगे दिल्ली

    बता दें कि हालिया यात्रा के दौरान हम सभी को आमंत्रित किया था. लेकिन कुछ कारणवश हम उनसे नहीं मिल पाए थे. फिर उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है.  हम सभी मंगलवार को 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, और यह केवल शिष्टाचार भेंट है. पीएम मोदी , हमें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेंगे. इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री से मुलाकात केरेंगे.’  मुशीराबाद के जीएचएमसी नगरसेवक, सुप्रिया गौड़ ने कहा कि मुझे खुशी हैं कि नरेंद्र मोदी ने पदाधिकारियों और वरिष्ट नेताओं से मिलने के लिए आमंत्रित किया है. हम अपने निगम की समस्याओं को उजागर करेंगे. बता दें कि यह विकास तेलंगाना विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होगा, और चुनाव अगले साल होने वाले हैं.  बता दें कि 2020 में हुए हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीती थी. जब्कि एआईएम ने 44 सीटें जीती थी. वहीं टीआरएस ने 56 सीटें जीती थी.

    रिपोर्ट- सुषमा कुमारी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news