टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC) में पीजी डिप्लोमा कोर्स में Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 18 जून, 2022 है. इसकी जानकारी आईआईएमसी की official website पर दी गई है. Enterence exam का आयोजन इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(CUET PG) के जरिए से होगा. इसके लिए इच्छुक और योग्य candidate नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट www.cuet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.
वहीं अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो व टेलीविजन पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 'सीयूईटी पीजी'(CUET PG) परीक्षा देनी होगी. बता दें कि exam paper हिंदी एवं इंग्लिश दोनों भाषा में होगा. इसके साथ ही आईआईएमसी (IIMC) उड़िया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में डिप्लोमा कोर्स (Diploma COURCE) करने के लिए अलग से परीक्षा का आयोजन करेगा. जिसके लिए application form आईआईएमसी ऑफिशियल वेबसाइट www.iimc.gov.in पर जल्द ही जारी किए जाएंगे.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले CUET की official website, www.cuet.nta.nic.in पर जाएं
इसके बाद अपना पूरा detail यानि name, age, address, mobile number के साथ अन्य डीटेल फिल करें
फिर लॉगिन डीटेल से application फॉर्म भरें
अब photograph, signature, caste certificate और मांगे गए अन्य document को स्कैन कर अपलोड करें
लास्ट में online payment करें
Thenewspost - Jharkhand
4+


