तमंचे पर डिस्को, शादी समारोह में हथियार के साथ बार बालाओं के साथ थिरकते युवक का वीडियो वायरल ...

    तमंचे पर डिस्को, शादी समारोह में हथियार के साथ बार बालाओं के साथ थिरकते युवक का वीडियो वायरल ...

    नालंदा(NALANDA): नालंदा में लगातार अवैध हथियार के साथ बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है. इसी कड़ी में बेन थाना इलाके के एक शादी समारोह में हथियार के साथ बार बालाओं के ठुमके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बेन प्रखंड के मैजरा गांव का बताया जा रहा है, जहां तीन दिन पूर्व दिनेश पासवान के यहां शादी समारोह का आयोजन था.

    ये भी पढ़ें: 

    कश्मीर में मारे गए बिहारी मजदूर के परिजनों की हरसंभव मदद करेगी सरकार : नीतीश कुमार

    हथियार लहराते हुए ठुमके लगा रहा है युवक

    शादी समारोह में बार बालाओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी. इसी दौरान गांव के एक युवक जिसका नाम पंकज कुमार है. खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए हथियार के साथ बार बालाओं के साथ ठुमके लगाता दिख रहा है. राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो उन्हें प्राप्त हो चुका है. जांच के लिए थाना अध्यक्ष को दिया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news