मुज़फ़्फ़रपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. ओआरएस पैकेट से भरी एक कन्टेनर ट्रक से विदेशी शराब के साथ ट्रक के चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मुज़फ़्फ़रपुर उत्पाद विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर कांटी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक से ट्रक को पकड़ा है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि हरियाणा के करनाल से शराब लोड कर ट्रक मुजफ्फरपुर पहुंचा था. तभी उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक की जांच की तो ओआरएस पैकेट के बीच में 2 सौ 97 कार्टून शराब मिला. उसके बाद चालक मोहम्मद आलम और उप चालक मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार करते हुए ट्रक से जब्त कर लिया. जब्त शराब की कीमत 15 से 20 लाख बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके पीछे कौन है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

