अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में यूपी के सीएम ने रखी पहली शिला, 2023 तक पूरा हो जाएगा गर्भ गृह

    अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में यूपी के सीएम ने रखी पहली शिला, 2023 तक पूरा हो जाएगा गर्भ गृह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राम भक्तों के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. अयोध्या में राम मंदिर का आज से गर्भगृह का निर्माण शुरू हो गया है. गर्भगृह निर्माण की पहली शिला यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी. इस शिला के रखने के साथ ही 29 मई से शुरू हुआ सर्वदेव अनुष्ठान का आज समापन हो गया. इसके साथ ही पास में द्रविड़ शैली में बने मंदिर का भी आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. इसमें भी योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.  

    “भारत का राष्ट्र मंदिर होगा अयोध्या का राम मंदिर”

    बता दें कि राम मंदिर का निर्माण तीन चरणों में होना है. इसमें मंदिर के गर्भगृह का निर्माण 2023 तक होना है, वहीं 2024 तक मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण करना है. इसके बाद 2025 तक पूरे मंदिर परिसर का निर्माण होना है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से शिलाओं के रखने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा, अब वो दिन दूर नहीं है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर तैयार हो जाएगा, यह मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा.

     



    Related News