कश्मीरी महिला टीचर हत्या मामला : हमलावरों को ऐसा जवाब देंगे, वे कभी नहीं भूल पाएंगे : राज्यपाल


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कुलगाम के एक सरकारी स्कूल के अंदर आतंकवादियों द्वारा एक हिंदू महिला शिक्षक की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों को ऐसा जवाब दिया जाएगा जो वे कभी नहीं भूल पाएंगे.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया कि स्कूल की शिक्षिका रजनी बाला पर आतंकवादी हमला सबसे निंदनीय कृत्य है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. आतंकवादियों और उनके हमदर्दों को नृशंस हमले के लिए अविस्मरणीय प्रतिक्रिया दी जाएगी. वहीं जम्मू कश्मीर के सभी नेता इस हत्या की निंदा कर रहे हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और गुलाम नबी आजाद ने भी ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया.
मई में दूसरे कश्मीरी पंडित की हुई हत्या
बता दें कि जम्मू के सांबा जिले की रहने वाली रजनी बाला (36), जो कश्मीर के कुलगाम जिले के एक स्कूल में तैनात थी, उनकी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मई महीने में यह कश्मीरी पंडितों की दूसरी हत्या है. वहीं इस महीने कश्मीर में यह सातवीं हत्या है.
4+