किसान नेता राकेश टिकैत पर युवक ने फेंकी स्याही, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    किसान नेता राकेश टिकैत पर युवक ने फेंकी स्याही,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बेंगलुरु के गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी. पुलिस ने स्याही फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

    लोकल चैनल को स्टिंग ऑपरेशन पर दे रहे थे सफाई

    जानकारी के मुताबिक, गांधी भवन में किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस बीच एक शख्स ने उन पर काली स्याही फेंक दी. दोनों किसान नेता एक लोकल चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर सफाई देने आए थे, जहां कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था.

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फेंकी स्याही

    राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह मीडिया को यह स्पष्ट करने के लिए संबोधित कर रहे थे कि वे चंद्रशेखर के मामले में शामिल नहीं हैं और किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और उन पर काली स्याही फेंक दी, साथ ही कुर्सियां ​​भी फेंकनी शुरू कर दी. टिकैत के मुताबिक, स्याही किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी थी. राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना लोकल पुलिस की जिम्मेदारी थी. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हुआ है.

     

    रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news