पोस्टर वार : राजद का भाजपा पर बड़ा हमला, 8 साल में बिक गए कई सरकारी कंपनियां , पूंजीपतियों के हाथ में अर्थव्यवस्था

    पोस्टर वार :  राजद का भाजपा पर बड़ा हमला, 8 साल में बिक गए कई सरकारी कंपनियां , पूंजीपतियों के हाथ में अर्थव्यवस्था

    पटना(PATNA): केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर जहां भारतीय जनता पार्टी इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है वहीं बिहार में प्रमुख विरोधी पार्टियों में से एक राष्ट्रीय जनता दल केंद्र की सत्ता में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की पोल खोलने में लगी है. सोमवार की सुबह बिहार की  राजधानी पटना के 2 वीरचंद पटेल पथ स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर एक पोस्टर लगाया गया.

    पोस्टर के जरिए बीजेपी पर हमला

    इस पोस्टर में भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दर्शाते हुए उनके 8 सालों पर राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से तंज कसा गया है. पोस्टरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे स्वरूप को आग लगे हुए पेट्रोल पंप के नोजल पर बैठा हुआ दिखाया गया हैं. वहीं दूसरी तरफ भारत के गृह मंत्री अमित शाह के तस्वीर को प्रधानमंत्री मोदी से तिगुने आकार में बाएं साइड दिखाया गया है. पोस्टर में लिखा गया है मुझे कसम है इस मिट्टी कि मैं देश नहीं बिकने दूंगा और उसके बाद हाथों से इशारा करते हुए भारत में आखिर किन किन चीजों का प्राइवेट ट्यूशन हुआ है उनको दर्शाया गया है.

    पूंजीपतियों को सरकारी कंपनी बेचने का आरोप

    पहले नंबर पर भारत दूर संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनल  ) बिक गया. दूसरे नंबर पर रेलवे बिक गया. तीसरे नंबर पर लाल किला बिक गया. चौथे नंबर पर एयरपोर्ट बिक गया. वहीं पांचवें नंबर पर हवाई जहाज बिक गया. छठे नंबर पर ओएनजीसी और एलआईसी बिक गया. इन सभी बातों का जिक्र बैनर पोस्टर में किया गया है.  जिसके मार्फत यह समझाने की कोशिश की गई है कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को नहीं चला रहे बल्कि पूंजीपति लोग इस देश को चला रहे हैं. इन सभी बातों का जिक्र करते हुए आरजेडी कार्यकर्ता अरुण स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि जिस तरह से 10 परसेंट पूजीपतियों के हाथ में पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था है और वही देश को चला रहे हैं. जबकि दूसरी तरफ 90 परसेंट भारतीयों के हाथ में पूरे देश की मात्र 10% पूंजी है. जिसकी वजह से वह गरीब और गरीब होते जा रहे हैं. जिससे समझ सकते हैं कि देश की सत्ता किसके हाथ में है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news