उप सचिव के बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ के जेवरात, दो सोने के बिस्कुट और नगदी बरामद

    उप सचिव के बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ के जेवरात, दो सोने के बिस्कुट और नगदी बरामद

    पटना(PATNA): "स्पेशल विजिलेंस यूनिट के निशाने पर आये बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेंद्र कुमार भारती जेवर के शौकीन जान पड़ते हैं. पटना में उनके आवास की तलाशी और बैंक लॉकर से डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात मिले हैं. कुछ जेवर रत्नजडित भी हैं. सोने के दो बिस्कुट और एक लाख रुपये नगद भी मिले हैं.

    कमाई हजारों मे और सम्पति करोड़ों मे

    शैलेंद्र का आवास बेली-सगुना रोड पर आरपीएस मोड़ के पास जेन एक्स-नम्रता अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में है. ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव शैलेंद्र के ठिकाने पर शुक्रवार, 27 मई की सुबह से एसवीयू की छापेमारी चल रही है. उनका आवास काफी सुसज्जित है. जिसकी साज-सज्जा देख कर लग रहा है कि इस पर लाखों रुपये खर्च किये गये हैं. शैलेंद्र के खिलाफ मिली शिकायत की जांच में प्रथम दृषटया इनकी संपत्ति का अनुमानित मूल्य 1 करोड़ , 20 लाख, 19,837 है. लेकिन तलाशी में जेवर समेत अन्य चीजों की बरामदगी से लग रहा है कि इनकी संपत्ति की अनुमान से कई गुणा अधिक होगी. छापेमारी की फाइनल रिपोर्ट से पता लेगा कि शैलेंद्र ने कितना कालाधन जमा कर रखा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news