गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज में लव के लफड़े में फंसकर तीन बच्चों के पिता अपने पत्नी और बच्चों सहित भरा पूरा परिवार को छोड़कर दूसरी लड़की से प्यार कर बैठा. इश्क में अंधा ये शख्स अपनी प्रेमिका के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया. हालांकि बाद में पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. प्रेमी युवक का नाम मनान अंसारी है, जो जादोपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. मनान अंसारी के मुताबिक वो तीन बच्चों का पिता है. उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था. घरेलू झगड़े से तंग आकर वो अपने गांव के पड़ोस में दूसरी युवती से बात करने लगा. दो साल में बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया. प्रेमी का आरोप है कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता है. इसलिए वो दोबारा अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता. अपनी प्रेमिका के साथ ही शादी करना चाहता है. उधर, लड़की ने भी मनान से ही शादी करने की बात कही.
दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कोर्ट में किया गया पेश
वहीं पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं. मर्जी से घर छोड़कर फरार हुए हैं. मनान अंसारी की पत्नी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है. दोनों प्रेमी-प्रेमिका को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जायेगा. कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं इस प्यार और अपहरण की चर्चा पूर दिन गांव में होती रही. प्रेमिका के अपहरण का मामला भी प्रेम-प्रसंग निकला है. फिलहाल दोनों पुलिस की कस्टडी में हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

