थाना प्रभारी के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई का छापा, अवैध संपति अर्जित करने का आरोप

    थाना प्रभारी के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई का छापा, अवैध संपति अर्जित करने का आरोप

    पटना(PATNA): आर्थिक अपराध इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के रूपसपुर पुलिस थाना के थानाध्यक्ष मधुसूदन के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से धन अर्जित किया है. थाना अध्यक्ष मधुसूदन के औरंगाबाद के चोरम गांव स्थित पैतृक आवास, आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास और रूपसपुर थाना परिसार में आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है. इन सभी जगहों पर कई अहम दस्तावेज के मिलने की भी सूचना है. 


    62.57 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
    सूत्रों से जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मधुसूदन पर आरोप है कि उसने अपने वैध स्रोतों से करीब 62.57 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है. साथ ही, उन्होंने अपने परिजनों के नाम से भी अवैध संपत्ति खरीदी है. इसके बाद बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने थानाध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी की है.



    Related News