बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं, 2025 तक नीतीश रहेंगे सीएम : लेसी सिंह

    बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं, 2025 तक नीतीश रहेंगे सीएम : लेसी सिंह

    पटना(PATNA): बिहार में पिछले 2 दिनों से चल रही खबर की 72 घंटे में बिहार में राजनीतिक परिवर्तन हो सकता है. क्योंकि यह खबर सामने आई थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के विधायकों को अगले 3 दिनों तक पटना में रहने के आदेश दिए हैं . लेकिन आज इस पर बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने फिर से एक बार इस खबर को गलत बताया है और साफ तौर पर मंत्री ने कहा कि कोई राजनीतिक परिवर्तन बिहार में नहीं होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. जनता ने हमें 2025 तक का मैंडेट दिया है.

    सर्वदलीय बैठक पर ये कहा

    साथ ही जातीय जनगणना को लेकर जिस तरीके से बिहार में सियासत तेज है. इस पर भी मंत्री लेसी सिंह ने साफ कर दिया है कि सर्वदलीय बैठक के बाद इस मुद्दे को कैबिनेट में लाया जाएगा. पिछले 1 महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है. अगली बैठक जब होगी तो उससे पहले सर्वदलीय बैठक जातीय जनगणना पर हो चुकी रहेगी और हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके पक्ष में हैं.

    बीजेपी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री ने कहा है कि जब यह प्रस्ताव पारित हुआ था तो बीजेपी की सहमति थी और बीजेपी भी हमारे साथ इस मुद्दे पर आएगी. बीजेपी को लेकर सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि कल बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा था की जातीय जनगणना के सर्वदलीय बैठक में बीजेपी के शामिल होने पर जो फैसला है. वह केंद्रीय नेतृत्व लेगी. उसके बाद हम लोग इस पर कुछ कहेंगे.

     



    Related News