पूजा सिंघल के ससुराल में भी ED की दबिश, रांची में 6 और मुजफ्फरपुर में 1जगह छापेमारी

    पूजा सिंघल के ससुराल में भी ED की दबिश, रांची में 6 और मुजफ्फरपुर में 1जगह छापेमारी

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मनी लांड्रिंग के मामले में नौकरी से बर्खास्तगी की लटकती तलवार के सामने खड़ी झारखंड की पावरफुल आईएएस पूजा सिंघल की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. उसके करीबी के घर से करोड़ों की राशि की बरामदगी के बाद आज एक बार फिर से ईडी की छापेमारी चल रही है. ईडी की टीम पूजा और उसके संबंधियों के छह ठिकानों पर रेड कर रही है. जानकारी के मुताबिक रांची और मुजफ्फरपुर में आज सुबह साढ़े सात बजे से ईडी की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है.

    ससुराल में भी हो रही छापेमारी

    जानकारी के अनुसार ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मानरेगा घोटाला मामले में सबूतों की तलाश में बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जगह और झारखंड में छह जगहों पर छापे मारे हैं. बता दें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार झारखंड की निलंबित आईएएस अफसर पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की टीम पूरी कुंडली खंगाल रही है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है. जहां से ED के हाथ बड़े सुराग लग सकते हैं. बता दें इसके पहले भी बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी हो चुकी है. बिहार के मुजफ्फरपुर में हो रही छापेमारी को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ और भी जानकारी यहां से मिल सकती है. मालूम हो निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का बिहार कनेक्शन रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल का ससुराल है. यहां मिठनपुरा का जगदीशपुरी मोहल्ले में उनका घर है.

    राहुल नगर में छापा

    मुजफ्फरपुर के राहुल नगर में त्रिवेणी चौधरी नामक एक व्यक्ति के घर भी ED छापेमारी कर रही है. मूलतः मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के रहनेवाले त्रिवेणी चौधरी का बेटा झारखंड में पॉलिटेक्निक कॉलेज चलाता है. हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि वहां क्यों छापेमारी हुई है, लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि पूजा सिंहल मामले से जुड़ा हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news