रूस-यूक्रेन युद्ध: मारियुपोल पर रूस का कब्जा, यूक्रेन सैनिकों ने किया सरेंडर
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रूस ने यूक्रेन के तटीय शहर मारियुपोल पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. इस शहर पर कब्जा के लिए रूस ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी. रूस के अधिकारियों के अनुसार, शहर के अज़ोवस्टल स्टील प्लांट पर मारियुपोल पर कब्ज़े को लेकर आखिरी लड़ाई चल रही थी जिसके बाद यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. महीने भर से यूक्रेनी सेना इस प्लांट को कब्जे में रखने के लिए लड़ रही थी. मगर, अब इस पर रूस का नियंत्रण आ चुका है.
यूक्रेन ने की पुष्टि
इस बात की पुष्टि यूक्रेन ने भी किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि प्लांट के आखिरी सुरक्षाबलों को वहां से निकलने की इजाज़त दे दी गई है. वह खुद को सुरक्षित रखने के लिए वहां से जा सकते हैं. बता दें कि 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के नीचे युद्ध चल रहा है.
4+