पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे की रिहाई के बाद तमिलनाडु में राजनीति गर्म, काग्रेस ने जताया विरोध


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे एजी पेरारिवलन को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा कर दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले पर एक तरफ जहां जमकर राजनीति हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस आदेश के बाद तमिलनाडु के जोलारपेट्टई शहर का माहौल खुशनुमा हो चुका है. यहां पेरारिवलन का परिवार रहता है, जो उनकी रिहाई के बाद खुशियां मना रहा है.
रिहाई के बाद तमिलनाडु के सीएम से मिले पेरारिवलन
पेरारिवलन की रिहाई के आदेश के बाद तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने भी उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान पेरारिवलन की मां भी उनके साथ थी. इसके बाद स्टालिन ने कहा था कि सातों दोषियों को रिहा कराने की मांग उनके मेनिफेस्टो में थी. हालांकि AIADMK का कहना है कि पेरारिवलन की रिहाई पूर्व सीएम जयललिता के प्रयासों की वजह से ही संभव हो पाई है.
कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा करेंगे विरोध प्रदर्शन
बीजेपी और कांग्रेस ने पेरारिवलन की रिहाई का विरोध किया है. कांग्रेस ने तो इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने तक का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एस अलागिरी ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना नहीं करना चाहते, लेकिन यह जरूर कहेंगे कि वह (सभी सात दोषी) हत्यारे थे.वह कोई बेगुनाह नहीं है.
रिपोर्ट: किक्की सिंह
4+