सोनू ने सुन ली सोनू की बात , बस्ता बांध स्कूल जाने के लिए हो जाओ तैयार

    सोनू ने सुन ली सोनू की बात ,  बस्ता बांध स्कूल जाने के लिए हो जाओ तैयार

    पटना(PATNA): बिहार के नालंदा के रहने वाले सोनू की मदद के लिए अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद आगे आ गए हैं. उन्होंने सोनू का एडमिशन आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिहटा में कराया है. जो पटना से कुछ ही दूरी पर स्थित है. आपको याद होगा कि इस 11 साल के सोनू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बेबाक अंदाज में बातचीत की थी. उन्होंने अपनी शिक्षा को लेकर सीएम नीतीश के आगे झोली फैलाई थी और कहा था कि मेरे पिता जी शराब पीने में पैसे ख़त्म कर देते हैं. मेरे पास पढ़ने लिखने की व्यवस्था नहीं है. मैं बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता हूं, लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जाता है.

    सोनू सूद ने किया ट्वीट

    सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है, सोनू ने सोनू की सुन ली भाई, स्कूल का बस्ता बांधिए, आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गयी है. सीएम की आंखों में आंखे डालकर बात करनेवाले 10 साल का सोनू अब पटना के बिहटा स्थित IDEAL INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL में पढ़ाई करेगा. अभिनेता सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा है कि "सोनू ने सोनू की सुन ली भाई 😂 स्कूल का बस्ता बांधिए❣️ आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गयी है" इसके साथ सोनू सूद ने स्कूल के नाम का भी जिक्र किया है. इस स्कूल में हॉस्टल की भी व्यवस्था है जहां सोनू आराम से रहकर पढ़ाई कर सकेगा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news