BREAKING : भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, डोडा, अफीम और ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    BREAKING :  भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद, डोडा, अफीम और ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    गया(GAYA): गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बिहार झारखंड के सीमा पर गांव सिसियातरी से भारी मात्रा में मादक पदार्थ तरल अफीम और डोडा को सशस्त्र सीमा बल बीबी पेसरा कैंप के जवानों ने बरामद करने सफलता पाई है. एसएसबी कमांडेंट हरेकृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में बाराचट्टी थाना की पुलिस ने देर रात्रि सिसियातरी गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ बरामद किया.

    पुलिस को मिली दूसरी बड़ी उपलब्धि

    एसएसबी कमांडेंट हरेकृष्ण गुप्ता में बताया कि सिसियातरी गांव के घरों में छुपाकर रखा गया डोडा व तरल अफीम को जवानों ने बरामद किया है. सूचना मिली कि प्लास्टिक के पैकेट में पैक कर डोडा को बेचने की तैयारी की जा रही है. जिसमें कार्रवाई करते हुए 277 बोड़ा डोडा, 150 किलो तरल अफीम,20 किलो गांजा एंव ब्राउन सुगर 4 सौ ग्राम बरामद किया गया. वहीं एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा. विभाग के पधाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी. 2006 यानी 16 साल के बाद पहली दफा सिसियातरी गांव से इतना अधिक मात्रा में  डोडा,गांजा,ब्राउन सुगर और तरल अफीम को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है. 2006 में रहे डीआईजी सुनील पांडे के नेतृत्व में चार जिले के एसपी औरंगाबाद, गया, नवादा और जहानाबाद के संयुक्त कार्रवाई में सिसियातरी गांव से पांच किलोमीटर पीछे पिपराही गांव से गांजा को बरामद किया गया था. वहीं खेतों में लगे अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई पहले की गई थी. उसके बाद यह दूसरी उपलब्धि है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news