अधेड़ से जबरन बेटी की शादी कराने की तैयारी में थे पिता और चाचा, बेटी ने कर ली खुदखुशी

    अधेड़ से जबरन बेटी की शादी कराने की तैयारी में थे पिता और चाचा, बेटी ने कर ली खुदखुशी

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा इस्लामनगर में एक बैंक कर्मी की 18 वर्षीय पुत्री ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली.  मृतका की पहचान स्थानीय निवासी शब्बीर अहमद की 18 वर्षीय पुत्री समन के रूप में हुई है. मामले को लेकर बताया जा रहा है कि समन की मां ट्विंकल का उसके पिता के साथ 10 वर्ष पहले तलाक हो गया था.  जिसको लेकर वह काफी चिंतित रहती थी और वह अपनी मां के साथ ही रहना चाहती थी. परिजनों की मां ने तो शब्बीर अहमद समन को काफी लंबे समय से प्रताड़ित करता था.  जिसको लेकर उसने कई बार इस मामले की जानकारी अपने मां को दी थी.  बावजूद इसके शब्बीर अहमद उसे अपनी मां से मिलने नहीं देता था.  वहीं मृतका समन की मां ट्विंकल ने इस घटना का सीधा आरोप उसके पिता शब्बीर अहमद पर लगाया है और कहा कि 10 वर्ष बीत गए पर मृतपिताका समन के पिता ने एक भी दिन बच्चों से उसकी ट्विंकल या उसके परिवार वालों को मिलने नहीं दिया.

    पिता पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप

    ट्विंकल माछीपुर की रहने वाली है. मौत के बाद उसकी मां और मायके वाले शब्बीर अहमद के घर पर पहुंचे और सुमन की मौत पर बखेड़ा खड़ा कर दिया.  घटना की जानकारी मिलने पर इसाकचक पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया.  पुलिस ने मौके से समन के द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है.  उसमें साफ- साफ लिखा है कि उसके पिता उम्र दराज लड़के से शादी कराने का दबाव बना रहे थे. इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया है. सुसाइड नोट में लिखा है जनाजे में पिता चाचा शामिल नहीं हों, पिता और चाचा से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं. शमन की मां ट्विंकल के परिवार वाले उसके पिता शब्बीर अहमद पर उसकी मौत का आरोप लगा रहे हैं.   फिलहाल इसाकचक पुलिस ने शब्बीर अहमद और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news