दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा अपना त्यागपत्र  

    दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा अपना त्यागपत्र

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को अपना इस्तीफा सौंपा. उनके इस्तीफे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. हालांकि, उन्होंने निजी कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है.  उपराज्यपाल के तौर पर अनिल बैजल के 5 साल का कार्यकाल 31 दिसमबर 2021 को ही पूरा हो चुका था. हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यकाल की कोई सीमा निश्चित नहीं है.      

    बता दें कि आए दिन दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच मतभेद होता रहता था. दिल्ली सरकार द्वारा 1000 बसों की खरीद मामले में भी उपराज्यपाल ने तीन सदस्यीय कमिटी द्वारा जांच का आदेश दिया था. हालांकि, इस मामले में बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही थी.



    Related News