देश की आर्थिक स्थिति पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- भारत की हालत श्रीलंका जैसी


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आर्थिक तौर पर भारत काफी हद तक श्रीलंका जैसा दिखता है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन ग्राफ शेयर कर तीन मापदंडों - बेरोजगारी, पेट्रोल की कीमत और सांप्रदायिक हिंसा पर भारत और श्रीलंका की तुलना की. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे.
महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का भाजपा पर लगाया आरोप
कांग्रेस अक्सर केंद्र में एनडीए की भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है. मंगलवार को भी राहुल ने केंद्र पर असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया था. घरेलू गैस और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष केंद्र पर लगातार हमला कर रहा है.
4+