अनिल हेगड़े बने राज्यसभा उम्मीदवार, जल्द होगी दूसरे नामों की घोषणा

    अनिल हेगड़े बने राज्यसभा उम्मीदवार, जल्द होगी दूसरे नामों की घोषणा

    पटना (PATNA) : जेडीयू की तरफ़ से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर बुधवार को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के तरफ से अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाया गया है और दूसरे नाम की घोषणा पार्टी कुछ दिनों में करेगी.

    आरजेडी में जिस तरीके से कल की बैठक में जगदानंद सिंह नाराज होकर निकल गए, इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी में यह जो चल रहा है यह आरजेडी के नाश का कारण बनेगा, आरजेडी में जो अंतर्कलह है वह आने वाले समय में आरजेडी को विनाश कर देगी. कल की राजद की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं आए. आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आरजेडी में कैसी स्थिति इस वक्त बनी हुई है.

    जातीय जनगणना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी का क्लियर स्टैंड है कि बिहार में जातीय जनगणना होगी. लेकिन इस पर कहा है उन्होंने कि किसी एक राज्य में जातीय जनगणना होने से इसका जो लाभ है वह आंशिक होगा. लेकिन जब तक यह पूरे देश के स्तर पर नहीं होगा. तब तक इसके बड़े लाभ को नहीं देखा जा सकता है. 

    राहुल गांधी के बीजेपी से मुकाबला करने के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी मुकाबला कर रही है. उसी तरीके से मुकाबला करते रहे एनडीए की गाड़ी आगे बढ़ते रहेगी. राहुल गांधी ने कहा था कि क्षेत्रीय पार्टी बीजेपी से मुकाबला राष्ट्रीय स्तर पर नहीं कर सकती है. हार्दिक पटेल के कांग्रेस से इस्तीफे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है. ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस विषय पर प्रदेश की सीमा तक रहने दीजिए. बिहार में इस मामले को नहीं लाया जाए. बिहार बिहार है यूपी यूपी है. तेजस्वी यादव के लंदन दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव बड़े लोग हैं. वह लोग चार्टर प्लेन में जन्मदिन मनाते हैं हम लोग तो छोटे लोग हैं उनके बारे में क्या बोला जाए.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news