भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा - ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

    भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, मनोज तिवारी ने कहा - ये 35 करोड़ भोजपुरियों के लिए गर्व की बात

    पटना (PATNA) : भोजपुरी मनोरंजन जगत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है. भोजपुरी ने पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच किया है. बता दें कि उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में चौपाल एप की लांचिंग की. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि हमारी फिल्में देखने के लिए सिर्फ सिनेमाहाल ही विकल्प थे. फिर समय के साथ भोजपुरी के तमाम चैनल भी आए. लेकिन भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था. जिसपर लोग भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं. लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का ये सपना भी पूरा हो रहा है.

    पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) 'चौपाल' अब भोजपुरी में भी आ गया है. यानी अब इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे. हालांकि, इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है. लेकिन अब फुलफ़्लेज यह भोजपुरी में भी आ गया है और इसकी शुरुआत पवन सिंह की वेब सीरीज 'प्रपंच' से हुई है.

    ये सीरीज़ चौपाल पर होगी रिलीज

    वेब सीरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.  इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बन जाता है. इस अवसर पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी,शहर अफ़सा,अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखा. इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर  रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की  ‘लंका में डंका’ के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह एक अद्भुत कहानी है जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारों बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है. बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news