ज्ञानवापी के बाद अब दिल्ली के जामा मस्जिद के नीचे हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां होने का दावा !


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब एक और मस्जिद के नीचे हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां होने का दावा किया गया है. और यह मस्जिद और कोई नहीं बल्कि दिल्ली की विख्यात जामा मस्जिद है. हिन्दू महासभा ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां होने का दावा किया है. इसके लिए महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है. हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर जामा मस्जिद का सर्वे कराने का अनुरोध किया है.
हिन्दू महासभा ने ये दावा तब किया है, जब वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है. हालांकि, हिन्दू और मुस्लिम, दोनों ही पक्षों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. जहां हिन्दू पक्ष का कहना है कि मस्जिद में शिवलिंग मिल है तो वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वह एक फव्वारा है.
4+