छेड़खानी करने से मना करने पर मनचले ने छात्रा को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर

    छेड़खानी करने से मना करने पर मनचले ने छात्रा को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR):  नर्सिंग की छात्रा के एक साथ बड़ा हादसा सामने आया है.  समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के ओएचई पोल संख्या 31/12 के समीप एक मनचले युवक ने चलती ट्रेन से बेगूसराय की एक छात्रा को फेंक दिया.  छात्रा गंभीर रूप से जख्मी  हो गई है. वहीं घटना स्थल पर स्थानीय लोगों के सहयोग से छात्रा को इलाज के लिए समस्तीपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

    छात्रा की हालत गंभीर

    पीड़िता छात्रा की पहचान बेगूसराय ज़िले के बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर टोला वार्ड नं 06 निवासी राजेश महतो की पुत्री अंकिता साक्षी के रूप में हुई है. बता दें कि उक्त युवती एएनएम की छात्रा है, जो मुजफ्फरपुर में रहकर पढ़ाई करती है. वहीं समस्तीपुर आरपीएफ के पुलिस निरीक्षक एन के सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्रा का इलाज कराते हुए बरौनी में उनके  परिजन को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई. जिसके बाद जख्मी छात्रा के परिजन समस्तीपुर  रेलवे अस्पताल पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि छात्रा मुजफ्फरपुर से बरौनी अपने घर जनसाधारण ट्रेन से जा रही थी. उक्त ट्रेन में एक मनचला युवक छात्रा को परेशान करने लगा. जब छात्रा विरोध करने लगी तो मनचले ने छात्रा को तेज़ रफ्तार चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. बता दें कि जख्मी युवती मुजफ्फरपुर के एएनएम स्कूल की छात्रा है. युवती की हालत की गंभीर को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं आरपीएफ पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news