दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 12 लोग घायल हो गए. मृतकों में चार की पहचान मालूराम, महेंद्र कुमार, आशीष, सुगना व भोरी देवी के रूप में हुई है. सभी मृतक एक ही परिवार के थे और जयपुर के सामोद गांव निवासी थे.
जानकारी के मुताबिक क्रूजर गाड़ी में सवार हो कर एक एक परिवार हरिद्वार से वापस लौट रहा था. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव ओढ़ी के निकट क्रूजर गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई. हादसा इतना भयानक था कि क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
4+