UPDATE: भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह अडिग हैं: पीएम मोदी 

    UPDATE: भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह अडिग हैं: पीएम मोदी 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के दौरे पर नेपाल पहुंचे, जहां उन्होंने लुंबिनी में बुद्ध  जयंती कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह अडिग हैं. बता दें कि  पीएम मोदी का ये नेपाल में पाँचवा दौरा है. इस दौरान पीएम मोदी और नेपाली पीएम शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखने के बाद लुंबिनी में द्विपक्षीय वार्ता की. 

    सुबह माया देवी मंदिर में पीएम ने की पूजा

     विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि "चल रहे सहयोग को मजबूत करने और हमारी बहुआयामी साझेदारी में नए क्षेत्रों को विकसित करने का अवसर है". इससे पहले पीएम मोदी ने माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की. यात्रा से तस्वीरें साझा करते हुए, मोदी ने ट्वीट किया, “मैं बुद्ध पूर्णिमा पर माया देवी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूँ.  प्रधानमंत्री के लुंबिनी पहुंचने पर सोमवार सुबह उनके नेपाली समकक्ष ने स्वागत किया.

    मालूम हो कि बौद्ध केंद्र का निर्माण दशकों बाद अमेरिका, चीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और थाईलैंड सहित अधिकांश विदेशी देशों ने बौद्ध दर्शन को बढ़ावा देने को एक साधन के रूप में लुंबिनी में अपने केंद्रों का निर्माण किया, जिसके लिए 1 अरब रुपये की लागत आने की उम्मीद है और इसे पूरा होने में तीन साल लगेंगे.

     

    रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news