रेप मामला : दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मंत्री के घर की ली तलाशी, नहीं मिला मंत्री का आरोपी बेटा
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राजस्थान के मंत्री महेश जोशी का बेटा रोहित पुलिस के चंगुल में फंसते जा रहा है. रोहित को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंची. रोहित पर युवती से कई बार रेप करने का आरोप है. देर रात पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने मंत्री महेश जोशी के घर की तलाशी ली, मगर, रोहित वहां नहीं मिला. इस मामले पर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि अगर पुलिस उनसे संपर्क करती है तो वे पूरा सहयोग करेंगे.
18 मई को पेश होने का है नोटिस
मामले के बारे में दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की एक युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने कई बार रोहित से संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उसका फोन बंद है. पुलिस ने इसके बाद मंत्री के घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया था. जिसमें 18 मई को थाने में पेश होने को कहा गया था.
4+