गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंजा सिवान, वर्चस्व की लड़ाई में एक गुट ने दूसरे गुटे के 5 लोगों को मारी गोली

    गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंजा सिवान, वर्चस्व की लड़ाई में एक गुट ने दूसरे गुटे के 5 लोगों को मारी गोली

    सिवान(SIWAN): सिवान में अभी अभी वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ. जिसमें एक गुट ने 5 लोगों को गोली मार दी. जिससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना जीवी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब एक पक्ष के पांच छः लोग हरिहरपुर लालगढ़ में अपने चिमनी पर काम चालू कर रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और अपना चिमनी बोल कर गोली चलाने लगे. इस घटना में गोली लगने 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीएम रामबाबू और एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने सदर अस्पताल में सभी घायलों से बातचीत की है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news