कांग्रेस चिंतन शिविर:  sc-st और ओबीसी को मिलेगा पार्टी में 50 फीसदी आरक्षण, लिए गए कई और भी अहम फैसले

    कांग्रेस चिंतन शिविर:  sc-st और ओबीसी को मिलेगा पार्टी में 50 फीसदी आरक्षण, लिए गए कई और भी अहम फैसले

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर जारी है. इस शिविर के दूसरे दिन पार्टी में एससी-एसटी और ओबीसी को 50 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया गया है. 

    पार्टी के नेता के राजू ने इस बारे में जानकारी दी. के राजू के मुताबिक सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के लिए पार्टी में संगठनात्मक बदलाव को मंजूरी दी गई है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को लेकर बनाई गई कमेटी ने पार्टी में आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. अब इस प्रस्ताव को रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सामने पेश किया जाएगा. 

    जातीय जनगणना कराने के पक्ष में कांग्रेस पार्टी

    इसके साथ ही पार्टी में सामाजिक न्याय सलाहकार परिषद का गठन करने का फैसला हुआ है. माना जा रहा है कि ये कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष के सामने सामाजिक मुद्दे उठाएगी और उन्हें इस बारे में सलाह देगी. इसके अलावा सामाजिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 6 महीने में एक बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी. 

    के राजू ने जातीय जनगणना के बारे में भी पार्टी की राय रखी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना की जाए. एससी, एसटी और ओबीसी को निजी क्षेत्र में भी आरक्षण का लाभ मिले. इसके अलावा पार्टी चाहती है कि महिला आरक्षण विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए अलग प्रावधान हो. 

    बता दें कि कमेटी द्वारा जो भी फैसले लिए गए हैं उन्हें रविवार को चिंतन शिविर के आखिरी दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सामने पेश किया जाएगा. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ही इन फैसलों पर अंतिम मुहर लगाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news