टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली के मुंडका में तीन मंजिली इमारत में भीषण आग लगने से 26 लोगों की झुलस कर मौत हो गई. इस भवन से 26 शव बरामद किए गए. 12 लोगों के जख्मी होने की सूचना है . इस भवन में और लोगों के फंसे होने की आशंका है.
भवन में कई लोगों के फसे होने की आशंका
शुक्रवार की शाम मुंडका मैप तीन मंजिली इमारत में आग लग गई. आग काफी भीषण लगी. इस भवन के अंदर अभी भी 35 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घटना पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरी संवेदना जताई है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मृतक और गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या और बढ़ सकती है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


