21 मई को ही होगी NEET-PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने टालने से किया इंकार

    21 मई को ही होगी NEET-PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने टालने से किया इंकार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 2022 की परीक्षा टालने से इंकार कर दिया है. यह परीक्षा 21 मई को ही होगी. इससे संबंधित डॉक्टरों के ग्रुप की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि परीक्षा टालने से अनिश्चितता और अराजकता बढ़ेगी. याचिकाकर्ता का तर्क था कि इस परीक्षा के लिए तैयारी का समय कम मिला है. नीट पीजी- 2021 की भी काउंसलिंग चल रही है. इससे थोड़ी परेशानी हो रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा टालने से देश में डॉक्टरों की कमी होगी. इसलिए परीक्षा इसी महीने 21 मई को ही होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news