ट्रक ने स्कूटी सवार पति पत्नी और बच्चे को कुचला, एक की मौत दो घायल                      

    ट्रक ने स्कूटी सवार पति पत्नी और बच्चे को कुचला, एक की मौत दो घायल                      

    पटना (PATNA) : एक बार फिर से राजधानी पटना में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में पति पत्नी और उसके छोटे बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया है. जिसमें स्कूटी सवार पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है जबकि मामले में पत्नी और बच्चे दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मामला ट्रैफिक थाना क्षेत्र के कृष्णा निकेतन के पास का है. जहां पर एक दंपति अपने बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जबरदस्त तरीके से तोड़फोड़ की है एवं घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है.  फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news