कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग ! मारे गए कश्मीरी पंडित की पत्नी ने कहा- “हमें बलि का बकरा बनाया जा रहा है”


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जम्मू कश्मीर में फिर से एक बार टारगेट किलिंग शुरू हो गई है और लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे कश्मीर में सुरक्षा के सरकार के दावे की पोल खोल दी है. बीते दिन आतंकियों ने बडगाम के चडूरा में तहसील परिसर में घुसकर कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या कर दी. राहुल भट्ट एक सरकारी कर्मचारी थे. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी मीनाक्षी ने घटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है और सेना से अपील की है कि दो दिनों के अंदर उनके पति के हत्यारों को ढूंढकर मार गिराया जाए.
राहुल भट्ट की पत्नी ने कहा कि कश्मीर में कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं, आतंकी दहशत फैलाने के लिए कश्मीरी पंडितों को टारगेट कर रहे हैं, उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है. सरकार को भी उनकी कोई फिक्र नहीं है.
नाम पूछा और चला दी गोली
उन्होंने बताया कि उनके पति राहुल दो सालों से ट्रांसफर मांग रहे थे. पहले वे बडगाम डीसी ऑफिस में कार्यरत थे, इसके बाद उनका तबादला चडूरा में कर दिया गया. यहां से वे लगातार ट्रांसफर की मांग कर रहे थे, मगर डीसी और एसीआर ने स्वीकृति नहीं दी. उन्होंने कहा कि आतंकी आए और पूछा कि राहुल भट्ट कौन हैं? और गोली चला दी. मीनाक्षी ने शक जताया है कि कोई ऑफिस का ही कर्मचारी आतंकियों के साथ मिला है.
बता दें कि कुछ महीने पहले भी घटी में दो कश्मीरी पंडितों को आतंकियों ने निशाना बनाया था. मारे गए दोनों ही लोग स्कूल टीचर्स थे.
4+