बिहार में यहां रात भर चलती है ट्रक वालों से पुलिस की वसूली, वीडियो वायरल

    बिहार में यहां रात भर चलती है ट्रक वालों से पुलिस की वसूली,  वीडियो वायरल

    सिवान (SIWAN) : सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से पुलिस की वसूली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पुलिस ट्रक वालों से खुलेआम वसूली कर रही है. हालांकि यह कोई नई बात नहीं है. बिहार के कई जिलों में पुलिस की वसूली का वीडियो लगातार वायरल होते आया है. लेकिन यह वायरल वीडियो सीवान के पकवलिया बाई पास रोड का बताया जा रहा है. जिस जीप से पुलिस वाले गश्ती कर रहे हैं, उसका नम्बर पूरा तो साफ नहीं है लेकिन BR29 C 5312 दिखाई दे रहा है.

    किसी ने मोबाईल से वीडियो बना कर किया वायरल

    पुलिस वालों की ट्रक से वसूली का वीडियो किसी ने अपने मोबाईल से बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. हालांकि यह कोई नई घटना नहीं है. इसके पहले भी पुलिस के द्वारा वसूली का मामला सामने आ चुका है. पुलिस के बड़े अधिकारी कुछ लोगों पर तो पहले गाज गिरा चुके हैं. लेकिन कुछ मामलों की लीपा पोती भी हो गई है. वसूली करने के लिए लंबी-लंबी ट्रकों की लाइन लग जाती है. जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है लेकिन इन पुलिस वालों को तो सिर्फ वसूली से मतलब है.

    इस एरिया में इन ट्रक वालो से होती है वसूली

    ज्यादातर ट्रकों से पुलिस के द्वारा जो वसूली होती है वह बालू से लदे ट्रक होते हैं. छपरा रोड से जब सराय ओपी थाना के तरफ से होकर ट्रक बाई पास होकर निकलना चाहती है तो वसूली का बड़ा खेल उधर से ही शुरू हो जाता है. उसके बाद स्टेशन रोड होकर,रेनुआ पुल होते जब पकवलिया बाई पास से दारोगा रॉय कॉलेज होकर निकलती है तो इधर इलाका थोड़ा सुनसान रहता है और इधर पुलिस वाले अपना काम आसानी से कर लेते हैं. हालांकि इस वीडियो के वायरल होने पर अभी कोई भी पुलिसकर्मी बोलने से बच रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news