बिहार को मिलेगा एक और हवाई अड्डा, पूरे सीमांचल वासियों को मिलेगा फायदा

    बिहार को मिलेगा एक और हवाई अड्डा, पूरे सीमांचल वासियों को मिलेगा फायदा

    कटिहार (KATIHAR) : सीमांचल वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पूर्णिया में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने आज अपने निजी आवास पर पत्रकारों से बात की. उन्होंने बिहार के पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा (चुनापूर) को नागरिकों के लिए बहुत जल्द शुरू हो जाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए जमीनी स्तर के तमाम कठिनाई को दूर करते हुए कार्य शुरू कर दिया है.  आपको बता दें कि बिहार सरकार काफ़ी समय से प्रयास कर रही थी और अब हवाई अड्डा के लिए 52 एकड़ ज़मीन भी पूर्णिया हवाई अड्डा को दे दी गई है.  इस हवाई अड्डे के शुरू होने से बिहार के सीमांचल ज़िलों को जिसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल के साथ-साथ भारत के पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी आने-जाने के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधि में भी तेजी आएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news