सड़क छाप मजनू की तरह छेड़खानी कर रहे थे "गुरु जी", ग्रामीणों ने काटा बवाल

    सड़क छाप मजनू की तरह छेड़खानी कर रहे थे "गुरु जी", ग्रामीणों ने काटा बवाल

    वैशाली (VAISHALI) : वैशाली के बिदुपुर में घन्टों बवाल हुआ.  स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी से नाराज लोगों ने आरोपी टीचर के साथ साथ पुलिस पर भी हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों के अलावा पुलिस की गाड़ी पर भी ईंट पत्थर से हमला किया गया. हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. लेकिन पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर आरोपी शिक्षक की जान बचा ली और उसे अपनी हिरासत में ले लिया. हालात नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. दरअसल मध्य विद्यालय खिलवत के एक शिक्षक अबरार अली पर एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा था. इसके बाद लोगों ने शिक्षक को बंधक बना लिया और प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शिक्षक की जान बचाई. ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी और भीड़ शिक्षक को मारने पर उतारू थी. फिलहाल पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले रखा है लेकिन अभी तक छात्रा के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news