साली के चक्कर में पिट गए जीजाजी, वीडियो हो रहा वायरल...

    साली के चक्कर में पिट गए जीजाजी, वीडियो हो रहा वायरल...

    कटिहार (KATIHAR) : साली को खुश करने के चक्कर में पीट गए जीजाजी. जीजाजी की पिटाई का अब ये वीडियो भी तेजी से पूरे इलाके में वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा कि ये कटिहार कदवा अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है और वीडियो में आपस में एक-दूसरे से उलझते कदवा अंचल कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार जबकि हाथ में मोबाइल और हरे रंग के थैला लिए हुए व्यक्ति मुकेश कुमार गुप्ता हैं, जो रिटायर्ड फौजी हैं.

    जमीन विवाद है मारपीट का कारण

    मुकेश की मानें तो बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत कुशाहा गांव में उनकी एक जमीन है. ठीक उसके बगल में अंचल कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार की साली सुषमा सरकार की भी एक जमीन है. कुछ दिनों से दोनों में उसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और अंचल कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार अपना प्रभाव दिखा कर बार-बार इस मामले को प्रभावित कर रहे हैं. इस पर वह आपा खो कर सरकारी कार्यालय में ही लिपिक के साथ उलझ गए हैं. इसके बाद बलिया बेलोन थाना पुलिस फिलहाल इस मामले में रिटायर्ड फौजी मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news