दो लड़कियों में प्यार ! परिवार बना दुश्मन, पुलिस से सहायता की गुहार

    दो लड़कियों में प्यार ! परिवार बना दुश्मन, पुलिस से सहायता की गुहार

    पटना (PATNA) : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां दो लड़कियां एक साथ रहना चाहती हैं. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें साथ रहने नहीं दे रहे. एक लड़की श्रेया घोष का कहना है कि हम 18 प्लस हैं. यानी हम बालिग हैं और हम दोनों लड़कियां एक साथ रह सकते हैं. सरकार ने हमें यह छूट दी है. लेकिन मेरी मित्र तनिष्क श्री के परिवार वालों ने मेरे परिवार पर यह आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण हमने किया, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है.

    पुलिस से मांगी सहायता

    वहीं दूसरी ओर तनिष्क श्री का कहना है कि मैं अपनी दोस्त श्रेया घोष के साथ ही रहना चाहती हूं. अगर मैं घर वापस गई तो मेरे परिवार वाले मुझे, मेरी मित्र और मेरे मित्र के परिवार को मार डालेंगे.  कहा कि कोई जोर जबरदस्ती किसी के द्वारा मेरे साथ नहीं की गई है. मैं अपनी मर्जी से अपनी मित्र के साथ रहना चाहती हूं. पुलिस से  सहायता मांगी कि वह हमारी जान की रक्षा करे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news