दिलबर दिलबर गाने पर कुर्ता उठाकर डांस करते नजर आए जदयू विधायक गोपाल मंडल

    दिलबर दिलबर गाने पर कुर्ता उठाकर डांस करते नजर आए जदयू विधायक गोपाल मंडल

    नवगछिया(NAUGACHIA) : ये जो डांस करते हुए आप देख रहे हैं ये कोई आम पब्लिक नहीं. ये हैं जदयू के बड़बोले नेता भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.  ये, अब तो आप जान ही गए होंगे कि इनका नाम क्या. तब पर भी हम बता देते हैं ये हैं नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल. इनका डांस करते हुए ये कोई पहला मौका नहीं है. गोपाल मंडल का डांस करते हुए वीडियो कई बार आप लोगों ने देखा होगा. आज एक बार फिर जदयू विधायक गोपाल मंडल का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के बारे में जानकारी आ रही है कि विधायक जी नवगछिया बाजार के गोपाल गौशाला के विवाह भवन में एक स्थानीय नेता के बहन की शादी समारोह में पहुंचे थे, जहां पर वो डीजे की धुन पर अपने आप को रोक नहीं पाए और अपने पुराने अंदाज में डांस करना शुरू कर दिया. गाना  है... दिलबर दिलबर, तुमसे मिलने की बात दिलबर... पर कुर्ता उठा कर डांस करते नजर आ रहे हैं.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news