नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी कल, नहीं मिला मुकेश सहनी ओर चिराग को न्योता

    नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी कल, नहीं मिला मुकेश सहनी ओर चिराग को न्योता

    पटना (PATNA) : बिहार की राजनीति  में इन दिनों इफ्तार की सियासत जोरों पर है. बिहार में लगभग सभी राजनीतिक दलों को रमजान के पाक महीने का बेसब्री से इंतजार होता है. इन इफ्तार पार्टियों के दौरान कई सियासी समीकरण भी बनते और बदलते हैं. पिछले दिनों आरजेडी की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे. अब जेडीयू ने भी अपनी इफ्तार पार्टी में लालू फैमिली को दावत दी है.  जिसको लेकर एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है. 28 अप्रैल को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से इफ्तार का आयोजन होगा. आरजेडी ने जिस तरह से मुख्यमंत्री को न्योता भेजा था, अब बदले में जेडीयू की ओर से भी आरजेडी के लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. साथ ही कई और दल के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव समेत और भी लोगों को निमंत्रण पत्र गया है.

    क्या आएंगे चिराग और मुकेश !

    जेडीयू के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज की तरफ से न्योता भेजा जा रहा है. सलीम परवेज ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की जानकारी में लालू राबड़ी, तेजस्वी को इफ्तार में न्योता दिया गया है. गौर करने वाली बात है कि अभी तक वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और सांसद चिराग पासवान को न्योता नहीं भेजा गया है. सबकी नजर इस पर टिकी है कि इस इफ्तार पार्टी में उन्हें न्योता दिया जाता है या नहीं. अगर दिया जाता है तो वो आएंगे या नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news