लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का ट्वीट, कहा पिता से मिलकर जल्द दूंगा इस्तीफा

    लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का ट्वीट, कहा पिता से मिलकर जल्द दूंगा इस्तीफा

    पटना(PATNA):बिहार की बड़ी सियासी खबर पटना से आ रही है. लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव राजद से इस्तीफे देंगे. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया. लेकिन इसके बदले मुझे सिर्फ बदनामी मिली. सोमवार सुबह ही राजद के नेता रामराज ने तेजप्रताप पर गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने मीडिया को बताया था कि तेजप्रताप ने उन्हें  राजद नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही उन्होंने तेजस्वी, लालू और जगदानंद सिंह को गंदी-गंदी गालियां भी दी थी.

    ट्वीट कर यह लिखा 

    मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया मगर मुझे क्या मिला सिर्फ बदनामी. मैंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया. अपने ही  मुझे अपमान कर रहे हैं. शीघ्र अपने पिता राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा दूंगा ताकि हमारे जैसे नौजवान युवक हौसला ना टूटे'. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news