राजद नेता की गुहार, तेजप्रताप यादव से है जान का खतरा, बचाओ सरकार !

    राजद नेता की गुहार,  तेजप्रताप यादव से है जान का खतरा, बचाओ सरकार !

    पटना (PATNA) : राजद के प्रदेश कार्यालय में इस्तीफा देने पहुंचे राजद के युवा राजद महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने अपने आरोप में कहा है कि तेज प्रताप यादव ने 10 सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी में उन्हें बहुत मारा. जब उनसे पूछा गया कि उनकी क्या गलती थी, तो उन्होंने कहा कि तुम राजद में हो यह तुम्हारी गलती है. तुम वहां से छोड़कर छात्र जनशक्ति परिषद चले जाओ.

    "मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए"

     इतना ही नहीं रामराज यादव ने यह भी कहा कि तेज प्रताप यादव नहीं चाहते कि तेजस्वी यादव राजनीति करें. लालू प्रसाद यादव को भी कई बातें तेज प्रताप यादव द्वारा सुनाई गई. इतना ही नहीं जगदानंद सिंह को भी कई अपशब्द तेज प्रताप यादव द्वारा कहे गए.  कहा कि मुझे अभी धमकी दी गई कि गुंडों से गोली मरवा देंगे. इसके बाद रामराज यादव सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस्तीफा देने पहुंचे हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार से गुहार लगा रहा हूं कि मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए. मेरी जान पर खतरा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news