बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा अर्चना

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर और शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा अर्चना

    गया(GAYA) : अपने एक दिन के दौरे के क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सोमवार अहले सुबह गया पहुंचे.  सबसे पहले वह प्राचीन विष्णुपद मंदिर गए. इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना की. पूजा  मुन्नालाल गोदा के द्वारा करायी गयी. जबकि विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा विजय कुमार सिन्हा का स्वागत किया गया. वहीं इसके बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शक्तिपीठ मां मंगला गौरी के दरबार में भी गए. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए हम लोग प्रार्थना किए हैं ,सब का कल्याण हो. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष एक दिवसीय कार्यक्रम में गया आये हैं. वे गया संग्रहालय में बाल युवा संसद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. साथ ही दोपहर में डीएम के साथ संबंधित अधिकारियों के साथ ही बैठक करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news