अमित शाह पर तेजस्वी ने बोला हमला, कहा - बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज की हत्या पर क्यों हैं चुप्प

    अमित शाह पर तेजस्वी ने बोला हमला, कहा - बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज की हत्या पर क्यों हैं चुप्प

    पटना(PATNA): गृह मंत्री अमित शाह पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह जिसे जिले में भाषण दे रहे थे, बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा वे माल्यार्पण कर रहे थे. उन्हें के परिजन की थाने में हत्या कर दी गई.  इस पर उन्होंने चुप्पी क्यों साध ली.

    तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों की उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो 19 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, वो इस मुद्दे पर बात करेंगे और बताएंगे कि कितने लोगों को रोजगार दिया गया. लेकिन वे इस पर भी चुप्पी साधे रहे. हमलोग तो सोच रहे थे कि वे महंगाई के मुद्दे पर भी बोलेंगे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला. बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर भी कोई बात नहीं हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news