नहीं मिला कैंची, ब्लेड से काटना पड़ा फीता, भड़की विधायक ने कहा - इसी ब्लेड से सरकार का करूंगी ऑपरेशन

    नहीं मिला कैंची, ब्लेड से काटना पड़ा फीता, भड़की विधायक ने कहा - इसी ब्लेड से सरकार का करूंगी ऑपरेशन

    वैशाली(VAISHALI): खबर वैशाली जिले के सहदेई से है जहां अमृत महोत्सव के मद्देनजर एक स्वास्थ्य मेला में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई. जब मौके पर फीता काटने पहुंची एमएलए प्रतिमा कुमारी को फीता काटने के लिए कैंची मिला ही नहीं. काफी देर तक आयोजक इधर-उधर एक दूसरे का मुंह ताकते रहे. आखिर जब किसी प्रकार का कोई उपाय नहीं हुआ तो प्रतिमा कुमारी ने अपने पर्स में रखे नाखून काटने वाले ब्लेड से फीता काटकर मेले का उद्घाटन कर दिया. इसके बाद प्रतिमा कुमारी जमकर बिहार सरकार पर बरसी. उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार को कैंसर का रोग है इसका भी ऑपरेशन ब्लेड से ही करना पड़ेगा.

    अमृत महोत्सव के नाम पर लोगों के जीवन में विष भरा जा रहा

    बताया गया कि अमृत महोत्सव को देखते हुए सहदेई प्रखंड में एक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया था. जहां आए लोगों को मुक्त स्वास्थ्य जांच और दवाइयां देनी थी. मेले का उद्घाटन 10:00 बजे होना तय था. लेकिन 12:00 बजे पहुंचे राजापाकर से कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी को आयोजकों ने सम्मान के साथ फीता काटने के लिए आमंत्रित कर लिया. बावजूद फीता काटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. इस विषय में प्रतिमा कुमारी में कहा कि हम तो पहले ही बोले हैं कि यह फेक कार्यक्रम है,बस दिखावा है. यह भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा है. अमृत महोत्सव के नाम पर लोगों के जीवन में विष भरा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि 12:00 बजे तक यहां पर उद्घाटन की तैयारी नहीं है जबकि कि मुझे 10:00 बजे बुलाया गया था तो मुझे अपने ब्लेड से उद्घाटन करना पड़ा है. यह स्थिति है सरकार की. सरकार का भी इलाज करना पड़ेगा इसी ब्लेड से. उन्होंने कहा कि सरकार के अंदर भी कैंसर जैसी बीमारी फैल गई है सिर्फ भारत माता की जय जय कहकर. इसलिए ऐसे नहीं चलेगा बहुत ही बदतर और घटिया व्यवस्था है. वहीं दूसरी ओर इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए सहदेई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील केसरी ने कहा है कि व्यवस्थापक से चूक के लिए उन्हें अफसोस है. वह इस मामले में प्रभारी हेल्थ मैनेजर से स्पष्टीकरण पूछेंगे.

    बिहार सरकार पर निकाली अपनी भड़ास

    विपक्ष को अक्सर मौका चाहिए होता है सरकार को घेरने का और जब सरकारी कर्मी ही मौका थाली में सजाकर विपक्ष को दें तो भला विपक्ष कैसे चुप रहेगा. सरकारी तंत्र की लापरवाही सामने आते ही कॉन्ग्रेस एमएलए प्रतिमा कुमारी ने जमकर न सिर्फ बिहार सरकार पर अपनी भड़ास निकाली. बल्कि भारत माता की जय जयकार को लेकर भी तल्ख टिप्पणी कर डाली है. जो निश्चित तौर पर एक नया मुद्दा पक्ष और विपक्ष के लिए हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news