गोपालगंज में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

    गोपालगंज में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : गोपालगंज में मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. भरी पंचायत में दलित युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन पुलिस ने अबतक दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है. दबंगई की यह घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव की है.

    यह है मामला

    दोनों हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बता रहे इस दलित युवक पर दबंगों ने मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है. घर से बुलाकर भरी पंचायत में बेरहमी से डंडे से पीटा जा रहा युवक बार-बार निर्दोष बताकर जान की भीख मांग रहा. लेकिन इस सख्त ने उसकी एक न सुनी और ताबड़तोड़ डंडे से तबतक पीटता रहा, जब तक वह बेहोश न हो गया. युवक के शरीर पर ये जख्म दर्द को बताने के लिए काफी है. 

    इस मामले में अबतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं

    बेटे की पिटाई की खबर जब उसके पिता को लगी तो वह उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे. उन्होंने उन दबंगों से अपने बेटे को छुड़ाया तब जाकर युवक की जान बच पाई. युवक के शरीर पर चोट के निशान देख उसके पिता परेशान हो गए. वो आनन-फानन में अपने बेटे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने युवक की हालत नाजुक पाकर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पिटाई के जख्मों को दिखाते हुए रामपुर माधो गांव निवासी रामचंद्र राम के बेटे दिलीप कुमार राम का कहना है कि उनके ही गांव के कुछ दबंग लोगों ने घर में मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया. वह घर में सोया हुए था. तभी वो उसे बुलाकर ले गए. जहां बेरहमी से उसकी पिटाई की गई. वहीं इस मामले में अबतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार का कहना है कि युवक की पिटाई की गयी है. इस मामले में थानाध्यक्ष को तत्काल युवक के बयान को दर्ज कर प्राथमिकी करने और दोषियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news