सिवान में हथियार लहराता शख्स, जान से मरने की दे रहा धमकी, वीडियो हुआ वाइरल

    सिवान में हथियार लहराता शख्स, जान से मरने की दे रहा धमकी, वीडियो हुआ वाइरल

    सिवान (SIWAN) : सिवान में हथियार लहराना और किसी को गोली मार हत्या कर देना आम बात हो गई  है. आए दिन आप खबरों के माध्यम से सुन और देख रहें होंगे कि खास कर सिवान में कभी- भी गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. तो कभी ak47 से किसी के काफिले पर हमला कर दिया जाता है. इतना ही नहीं हथियार बंद अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो चुके हैं कि दिन दहाड़े बैंक से लाखों रुपये भी लूट लेते हैं और पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति करती है. अब जो हम आपको एक विरल वीडियो दिखाने  जा रहे हैं यह भी किसी  फिल्मी सिनेमा की तरह है. खुलेआम एक शख्स हाथों में बंदूक लेकर किसी को मारने की धमकी दे रहा है और बार बार बाहर निकलने की बात कर रहा है. साथ में दो शख्स और दिख रहे हैं एक के हाथ में धराधर हथियार और दूसरे के हाथ मे ईंट दिख रही है. दरसअल आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    जमीनी विवाद का मामला

    सूत्र की माने तो इस वीडियो में जिस शख्स  के हाथ में बंदूक दिख रही है, यह शख्स  दरौंधा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पंचायत के मकदमपुर गांव का सुमन यादव बताया जा रहा है. यह युवक सिवान में होमगार्ड में तैनात है. मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है. बुधवार को इस जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल भी हो गए.  जिनका इलाज सिवान में चल रहा है. हालांकि इसकी सूचना जब सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से लेने की कोशिश की गई तो खबर लिखने तक फोन आउट ऑफ कवरेज जा रहा था. अब देखना होगा कि सिवान की पुलिस इस वायरल विडिओ पर किस तरह की एक्शन लेती है. जो खुलेआम हाथों में हथियार लेकर गोली मारने की धमकी दे रहा है. क्या इस पर कार्रवाई हो पाएगी या फिर इसे भी ठंडे बक्से में रख दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news